ब्राह्मण संगम सम्मेलन में आर्थिक आरक्षण की मुखर मांग की गई

ब्राह्मण कल्याण आयोग के गठन की मांग पर बैठक में चर्चा हुई

कल विशाल ब्राह्मण एकता संगम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पांडेय

मथुरा के महोली रोड स्थित रामकृष्ण पैलेस में आयोजित विशाल ब्राह्मण एकता संगम का आयोजन किया गया, इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बहराइच जिला से के सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पांडेय का ब्राह्मण सभा ने फूल माला व पटका पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस सम्मेलन में विप्र एकता पर मंथन पर करते हुए पांडेय ने कोसी कलां में युवती के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर रोष व्याप्त किया और प्रशासन से दोषियों के खिलाफ उचित कार्यवाही की मांग की।
पांडेय ने कहा कि हमे राजनीतिक पार्टियों का पिछलगू नही बनना चाहिए
हम सभी ब्राह्मण भाईयो को हर किसी का सहयोग करना चाहिए आपस में बैर मिटाकर एकत्रित होने चाहिए
इस देश में सवर्ण भाईयो का शोषण किया जा रहा है दिन प्रीतिंदिन सवर्ण भाईयो की हत्या की जा रही है ।

इस मौके पर उपस्थित रहे सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय महासचिव ठाकुर शिवम सिंह जी उपाध्यक्ष गोपाल पांडेय जी जिला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश जी जिला समपर्क प्रमुख डॉ लोकेश पंडित जी जिला मीडिया प्रभारी राहुल जी और अन्य राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघटनो के तमाम लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट /- प्रताप सिंह

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *