*चौकीदार के बेटे का मोबाइल नगदी सहित लूट ले गए बाइक सवार*

जसवंतनगर। चौकीदार के बेटे को बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट लिया। उसने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस बदमाशों की खोजबीन में जुट गई है।
गारमपुरा गांव निवासी लालाराम चौकीदार के बेटे अरुण कुमार ने बताया कि वह दोपहर बाद तीन बजे करीब हाईवे स्थित पुरानी तहसील के सामने से नगर में हाईवे चौराहे की ओर आ रहा था तभी बाइक नम्बर UP75 टी 8893 पर सवार बदमाश उसका मोबाइल लूटकर धमकाते हुए बाजार की ओर फरार हो गए। मोबाइल के कवर में ढाई हजार रुपए भी रखे हुए थे। घटना के शिकार ने थाने में तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस बदमाशों की खोजबीन में जुटी हुई थी।

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *