मंत्री रघुराज सिंह ने कहा- हिन्दुओं के आराध्य देव हैं भगवान कृष्ण, कोई बलि चढ़ानी पड़े, तो बलि चढ़ाने को तैयार हैं हम।

एंकर :- उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के राज्यमंत्री ठा. रघुराज सिंह ने अलीगढ़ में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर कहा है कि केशव प्रसाद मौर्य ने बिल्कुल सही कहा है अयोध्या, काशी के बाद मथुरा की बारी है। ये हमारे एजेंडे में है। इसमें क्या बुराई है। हमारा हिन्दुत्व का दैवत्य स्थान है। कृष्ण भगवान हमारे सबके भगवान थे। और वही एक ऐसे भगवान हैं जिन्होंने हस्तलिखित गीता बनाई है। तो इसलिए आधारित देश चलता है, प्रदेश चलता है और विश्व चल रहा है। इसलिए मथुरा की बारी कोई अतिश्योक्ति थोड़ी है, बिल्कुल सही कहा है। उत्तर प्रदेश ही नहीं देश में जो भी हमारे देवैय स्थान, जो भी हमारे भगवानों के कब्जा किये हैं, दूसरे पंथ ने, उनको हम जबरिया ले लेंगे। मथुरा में हिन्दुत्व का दैवैय स्थान है। हिन्दुओं के आराध्य देव हैं भगवान कृष्ण। इसलिए कोई बलि चढ़ानी पडे, हम बलि चढ़ाने को तैयार रहते हैं। यहां तो हिन्दुस्तान में कनवर्टेड मुसलमान है। यहां असली मुसलमान कोई है ही नहीं। असली मुसलमान है अरब में। ये तो हम में से ही है हमारे ही भाई हैं, ये सब मानेंगे। ये सब कार सेवा करेंगे हमारे साथ।

वहीं, उन्होंने मदरसे के बयान पर कहा कि जिन्हें ज्ञान नहीं है, देश के विषय में, प्रदेश के विषय में, विश्व के विषय में ज्ञान नहीं है, वह एफआईआर के लिए दे रहे हैं। सनातन धर्म ही धर्म है विश्व में कोई और धर्म है ही नहीं, बाकी सब पंथ हैं। अब उनको जानकारी नहीं है, तो नो नॉलेज विद् आउट कॉलेज वाले लोग हैं, तो मैं कहां तक पढ़ाउंगा उन्हें। उन्हें अपनी राजनीति करनी है उन्हें अपना वोट बैंक मुस्लिम मानना है, तो मानते रहें। हम तो हिन्दुत्व की भावना से काम करने वाले लोग हैं और हमने तो हमेशा कहा भी है जो हिन्दुत्व की बात करेगा, वही देश में राज करेगा।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *