एक तरफ जहां पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन  को लेकर हड़कंप मच गया है वहीं राहत की बात ये है कि भारत में अबतक इस वेरिएंट के एक भी मामले सामने नहीं आए हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में कोविड के कुल 9765 नए मामले सामने आए हैं. हेल्थ मिनिस्ट्री द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 477 लोगों की कोविड से मौत भी हुई है.

देश में वैक्सीनेशन की रफ्तार भी बढ़ाई जा रही है. रिपोर्ट के मुताबिक देश में अबतक 1 अरब 24 करोड़ 96 लाख 19 हजार 515 खुराक दी जा चुकी है.

भारत आने वाले यात्रियों को पिछले 14 दिनों की ट्रैवल हिस्ट्री के बारे में सूचना देनी होगी. गाइडलाइंस के मुताबिक यह भी कहा गया है कि यात्रा से पहले ही यात्री एयर सुविधा पोर्टल पर अपनी निगेटिव आरटी पीसीआर रिपोर्ट को डालें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *