बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की शादी की खबरें इन दिनों मीडिया में खूब छायी हुई हैं. उनकी शादी की तैयारियां भी बड़े जोरों शोरों से चल रही हैं.

कैटरीना कैफ बॉलीवुड की ए ग्रेड की एक्ट्रेस हैं जो एक फिल्म के लिए 11 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं. वो बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में आती हैं. यही नहीं वो पांच बार World Sexiest Woman रह चुकी है. फोर्ब्स मैगजीन के मुताबिक 2017 से लगातार तीन साल तक कैटरीना कैफ दुनिया भर की 100 हाईएस्ट पेड सेलिब्रिटीज में शामिल रही हैं.

विक्की कौशल की बात करें तो वो कमाई के मामले में कैटरीना कैफ से काफी पीछे नजर आते हैं. लेकिन इंडस्ट्री में उन्होंने अपनी मेहनत से काफी नाम कमाया है. विक्की कौशल नेशनल अवॉर्ड भी जीत चुके हैं.
प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो विक्की एक फिल्म के लिए 3-4 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. जो करीब 22 करोड़ रुपये के आसपास होती हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *