उत्तर प्रदेश से योगी सरकार की विदाई तय: शिवपाल

देश भर में भाजपा की साख खत्म ,यू पी चुनाव देश की दिशा तय होगी

इटावा जसवंतनगर।प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने साफ साफ कहा है कि उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन अवश्यम्भावी है। योगी सरकार ने लोगों का विश्वाश खो दिया है।

श्री यादव बुधवार रात प्रसपा के नगर अध्यक्ष की बेटी  दीक्षा और वरिष्ठ पत्रकार यशवंत चतुर्वेदी के बेटे सचिन चतुर्वेदी के विवाह समारोहों में सम्मलित होने के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश औऱ प्रदेश के लोगों में भाजपा की साख पूरी तरह खत्म हो गयी है। लोग अब भाजपा शासन से मुक्ति चाहते हैं। इसके लिए सभी विपक्षी पार्टियों को मिलकर मोर्चा खोलना चाहिए।

श्री यादव अपने गृहक्षेत्र के इन दोनों शख्सियतों के विवाह आयोजनों में अपने सुपुत्र औऱ प्रसपा के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य अंकुर के साथ पधारे थे।  काफी देर तक समय दिया और लोगों से सीधा संवाद दिया। वह सपा से गठवन्धन को लेकर चुप ही रहे। मगर दो टूक कहा कि उत्तरप्रदेश के चुनाव देश की दिशा तय करने  जा रहे, उत्तरप्रदेश से भाजपा के सफाए के साथ ही केंद्र में भाजपा के पतन का मार्ग प्रशस्त होगा।मंहगाई औऱ किसान मुद्दे भाजपा को उखाड़ फेंकेगे।

इन शादियों में महावीर सिंह यादव, अजेंद्र सिंह गौर,सुनील यादव,ऋषिकांत चतुर्वेदी, विनय पांडेय, वेदव्रत गुप्ता, गोपाल गुप्ता, कृष्णा यादव, प्रधान कमलेश यादव आदि मौजूद रहे।

——–

फोटो-शादी समारोह में पत्रकारों से मुखातिब शिवपाल सिंह यादव

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *