बॉलीवुड में छा चुकीं दिशा पाटनी जल्द ही एक विलेन रिटर्न में नजर आने वाली हैं. दिशा बॉलीवुड  छोड़ हॉलीवुड (Hollywood) की राह पकड़ने वाली हैं. दिशा पाटनी एक प्रसिद्ध हॉलीवुड डायरेक्टर की फिल्म का अहम हिस्सा बनने जा रही हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मलंग फिल्म में दिशा पाटनी का काम हॉलीवुड के एक निर्देशक को काफी पसंद आया है साथ ही वो सोशल मीडिया पर भी उन्हें काफी फॉलो करते हैं.  ऐसे में कहा जा रहा है कि जल्द ही हॉलीवुड के वो निर्देशक दिशा से मुलाकात कर सकते हैं और इस प्रोजेक्ट पर काम शुरु कर सकते हैं.

फिल्म ईद पर रिलीज हुई थी. इससे पहले भारत में भी दिशा पाटनी ने सलमान संग स्क्रीन शेयर की थी. वहीं दिशा पाटनी की आने वाली फिल्मों की बात करें तो दिशा पाटनी सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर एक विलेन रिटर्न में नजर आने वाली हैं. जिसमें अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया भी लीड रोल में होंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *