ए. के. सिह

एंकर – औरैया के फफूंद में गुरुवार को थाना परिसर में आगामी मुहर्रम व रक्षाबंधन पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक की गई जिसमें उपस्थित लोगों से आगामी त्यौहारों को कोरोना की गाइडलाइंस का पालन करते हुए शान्ति व सद्भावना के साथ मनाने की अपील की गई।
बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी श्रवण कुमार तिवारी ने की तथा संचालन कर रहे वरिष्ठ समाजसेवी बेंचेलाल कोरी ने उपस्थित लोगों के सामने अपने विचार रखते हुए कहा कि आगामी रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं की भीड़ के दौरान उनकी सुरक्षा के लिए महिला पुलिस की तैनाती तथा ककोर रोड पर स्थित महिला चिकित्सालय के समीप पुलिस चौकी की स्थापना की मांग की वहीं पूर्व प्रधानाचार्य कुदरत उल्लाह खान ने उपस्थित लोगों के बीच आगामी त्यौहारों को कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गयी। मीटिंग में तजियेदारों में जान मुहम्मद, शाहिद, मुन्ना खाँ, प्रवन्धक इज़हार अहमद,समाज सेवी मुस्लिम खान,सलीम अहमद खान मेव करीम अंसारी,मुन्ना सिद्दीकी, जीत कुमारी दुबे, कंचन श्रीवास्तव, बेंचेलाल कोरी,सहित नगर के समाजसेवी व सम्भ्रान्त लोग उपस्थित रहे। वहीं थानाध्यक्ष श्रवण कुमार तिवारी ने मीटिंग में आये हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *