फर्जी आई0डी0 कार्डस व एक चाकू तथा पिस्टलनुमा लाइटर के साथ किया गिरफ्तार
ए के सिंह संवाददाता

औरैया,पुलिस अधीक्षक औरैया श्री अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में चलाये जा रहे संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में आज कोतवाली औरैया पुलिस व एसओजी टीम औरैया द्वारा दिबियापुर तिराहे पर संयुक्त चेकिंग के दौरान XUV 500 वाहन नम्बर CG11M0325 जिस पर Inv.Officer लिखा था, वाहन संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा वाहन को रोककर पूंछताछ की गई तो वाहन सवार द्वारा आई0डी0 कार्ड दिखाते हुए अपना नाम नरेन्द्र सिंह तथा खुद को आई0बी0 अधिकारी बताया गया। पुलिस टीम को सन्देह होने पर आई0डी0 कार्ड की जांच की गई तो कार्ड फर्जी पाया गया तथा व्यक्ति/वाहन की तलाशी लेने पर कई क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/कैन्टीन कार्ड/पैनकार्ड व पिस्टलनुमा लाइटर तथा एक चाकू बरामद हुआ। पुलिस टीम द्वारा तत्काल अभियुक्त को गिरफ्तार कर वाहन को पुलिस कब्जे में लिया गया तथा कोतवाली औरैया में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि व फर्जी आई0बी0 अधिकारी बनकर पुलिस व अन्य विभागों में प्रभाव डालकर अनुचित धन प्राप्त करता था

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *