कुंडली बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा की अहम बैठक के लिए मोर्चा के नेता जुट चुके हैं। बैठक शुरू हो गई है। वहीं इससे पहले करीब एक घंटे तक हरियाणा के किसान नेताओं की बैठक चली।

माना जा रहा है कि आज मोर्चा अहम निर्णय ले सकता है, हालांकि आंदोलन वापसी के आसार कम हैं। किसान नेता रणजीत सिंह राजो ने कहा कि किसान अब घर तो जाना चाहते हैं, लेकिन कब जाना है और कैसे जाना है, यह मोर्चा तय करेगा।

उन्होंने कहा कि तीन कानून वापस हो गए हैं, लेकिन एमएसपी की गारंटी समेत 6 मुद्दे अभी बाकी है। अहम बात यह है कि हरियाणा सरकार के साथ किसानों की बैठक में सरकार ने मुआवजा देने से इनकार दिया है।

 खींचातानी के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसानों में कोई खींचतान नहीं है। कुछ मीडिया ग्रुप जानबूझकर किसानों में खींचतान दिखा रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा एक था, एक है और एक ही रहेगा। यहां से इकट्ठा संयुक्त किसान मोर्चा ही वापस जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *