उत्तर प्रदेश एटा ज़िले के बागवाला थाना क्षेत्र के कसौंन गाँव में सचिन नाम के 12 साल के लड़के ने आत्महत्या कर ली.

वह कक्षा आठ का छात्र था. इस मामले में मृतक छात्र के पिता नरेश का आरोप है कि छात्र ने आत्महत्या स्कूल के प्रधानाध्यापक रविकांत सिंह के स्कूल में सजा देने कारण हुई. जिसके बाद उसने नाराज़गी में आत्महत्या कर ली.

रोज की तरह सचिन अपने गाँव कसौंन में स्कूल में पढ़ने गया था. उसी दिन सचिन की स्कूल के दूसरे छात्रों से लड़ाई हो गयी. इसके बाद आरोप है कि स्कूल के प्रधानाचार्य रविकांत सिंह ने सचिन की कमरे में बंद कर पिटाई कर दी थी और उन्होंने मृतक छात्र को अपने परिजनों को स्कूल बुलाकर लाने को कहा.

वापस आने सचिन घर में उन्हें मृत अवस्था में मिला. बाद सचिन के साथ पढ़ने वाले छात्रों ने प्रधानाध्यापक के ज़रिये पीटने और डांटने से नाराज़ होकर फांसी लगाने की बात बताई. वहीं छात्र की पोस्टमार्टम के बाद परिजनों कल शाम आठ बजे अंतिम संस्कार कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *