*मेरठ:-लिसाड़ी रोड पर तेजाब की केन फटने से स्कूल के छात्रों समेत 15 लोग झुलसे*

लिसाड़ी रोड पर हुए एक हादसे से इलाके में दहशत फैल गई। बताया जा रहा अंजुम पैलेस के नजदीक तेजाब की केन फटने से तकरीबन 15 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। वहीं मौके पर भारी संख्या में भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस के अनुसार घायलों में स्कूल से लौट रहे कुछ छात्र भी शामिल हैं।

 

जानकारी के अनुसार लिसाड़ीगेट थाना के अंजुम पैलेस के समीप दोपहर बाद करीब चार बजे ई रिक्शा में लाद कर ले जायी जा रही तेजाब की केन सड़क पर गिरने से उछलकर फट गई। इसी दौरान एक डीसीएम का पहिया कैन पर चढ़ गया, जिससे कैन फट गई। पीछे से एक ट्रैक्टर आ गया, उसमें बैठे लोग तेजाब के विस्फोट से बुरी तरह से झुलस गए। सभी झुलसे लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया है। वहीं तेजाब की केन लेकर जा रहा चालक ई रिक्शा छोड़कर मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुँची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *