विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की शादी इन दिनों बी-टाउन में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है. हालांकि अभी तक विक्की और कैटरीना ने ऑफिशियल तौर पर अपनी शादी को लेकर कोई घोषणा नहीं की है.

जी हां, लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स पर गौर करें तो विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) पहले तो हिंदू रीति-रिवाज से शादी करेंगे और उसके बाद क्रिश्चियन रीति-रिवाज से कपल की व्हाइट वेडिंग होगी.

खबरों के अनुसार विक्की और कैटरीना 9 दिसंबर को सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस फोर्ट में शादी के बंधन में बंध जाएंगे. इतना ही नहीं बल्कि रिपोर्ट में ये भी दावा किया जा रहा है कि विक्की और कैट की शादी में 400 के करीब महिलाओं और लड़कियों के हाथों पर मेहंदी लगेगी. हर्बल मेहंदी के 400 कोन मेहंदी सेरेमनी की गाला नाइट के लिए वेन्यू पर पहुंचा दिया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *