बुलंदशहर के शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र निवासी अजय कुमार शर्मा की हत्या मामले से पर्दा उठ गया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने अपराध स्वीकार किया।

एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शिकारपुर क्षेत्र के मोहल्ला शिवकॉलोनी निवासी प्रमोद कुमार शर्मा ने अपने पुत्र अजय कुमार शर्मा (25) के घर से बुलंदशहर जाने की बात कहकर लापता होने के संबंध में थाना शिकारपुर में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

साथ ही एक दिसंबर को वादी ने आरोपी युवक गोल्डी उर्फ दीपांशु निवासी मोहल्ला मूर्तिविहार थाना शिकारपुर, लोकेश उर्फ भाटी निवासी ग्राम तैय्यबपुर थाना शिकारपुर, शिवम निवासी खुर्जा बस स्टैण्ड मोहल्ला मुफ्तीवाड़ा थाना शिकारपुर, सागर ठाकुर निवासी हाथरस, सागर ठाकुर निवासी फरीदाबाद हरियाणा, सुमित निवासी तैय्यबपुर थाना शिकारपुर और हनी शर्मा खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई।आरोपियों से हुई पूछताछ और लाई डिटेक्टर टेस्ट के माध्यम से सामने आया कि आरोपियों ने रंजिश के चलते पहले अजय को शराब पिलाई और फिर तार से उसका गला दबा दिया। इसके बाद आरोपियों ने ब्लेड से गला रेत दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *