औरैया सर्व समाज का झुकाव सपा की ओर श्याम लाल पाल

ए, के, सिंह संवाददाता

औरैया समाजवादी पाल बघेल धनगर जनसंदेश यात्रा औरैया के अयाना कस्बे पहुँची। इस यात्रा के ध्वजवाहक व मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश महासचिव श्यामलाल पाल रहे, उनके साथ जाहिद खान व इंजी अनिल पाल भी साथ थे। अपने उदबोधन में श्याम लाल पाल ने कहा कि भाजपा से जनता ऊब चुकी है अब सर्व समाज का झुकाव सपा की ओर है, और आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की सपा सरकार बनेगी,भाजपा ने लोगों को कुचलने का काम किया अब अपने वोटों से जनता उन्हें प्रदेश से खदेड़ देगी।
वहीं अयाना पहुंचने पर सबसे पहले कार्यक्रम संयोजक सपा नेत्री पल्लवी पाल ने उन्हें तुलसी का पौधा भेंट करके उनका स्वागत किया साथ ही साथ लोहियावाहिनी जिलाध्यक्ष शिव सिंह पाल ने उनका माल्यर्पण किया। कार्यक्रम की अध्य्क्षता प्रदीप चौहान ने की व संचालन धर्मवीर लोहिया ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह पूर्व विधायक प्रदीप यादव,जिला उपाध्यक्ष अवधेश भदौरिया, ओम प्रकाश ओझा, धर्मेंद्र यादव,भोले गुर्जर,नरेंद्र पाल, गयाप्रसाद पाल, पूर्व प्रधान शिव सिंह पाल,मनोज कोरी, सन्तोष गायक, रविन्द्र पाल , हिमांशु पाल, जितेंद्र दोहरे, राजा तिवारी, अजय पाल जाटव, सर्वेश गौतम, रवि त्यागी, भूपेंद्र , तेहराज सिंह , भानुशर्मा शिवराज सिंह, रामवीर गुर्जर, व मीडिया प्रभारी अमित यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व क्षेत्र की जनता मौजूद रही।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *