भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका ने 21 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। डीन एल्गर टीम के कप्तान रहेंगे, जबकि टेम्बा बवुमा उप-कप्तान होंगे। यह टेस्ट सीरीज  26 दिसंबर से शुरू होगी ।

भारतीय टीम 16 दिसंबर के आस-पास दक्षिण अफ्रीकी दौरे के लिए रवाना होगी। 21 सदस्यीय टीम में सिसांडा मगाला और रेयान रिकेल्टन को पहली बार टीम में चुना गया है। 

डीन एल्गर (कप्तान), टेम्बा बवुमा, क्विंटन डिकॉक, कगीसो रबाडा, सरेल एर्वी, ब्यूरेन हेंड्रिक्स, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, एडेन मार्करम, वियान मल्डर, एनरिच नोर्ट्जे, कीगन पीटरसन, रैसी वैन डर डसन, काइल वेरेने, मार्को जैनसेन, ग्लेंटन स्टरमैन, प्रेनेलैन सुब्रायन, सिसांडा मगाला, रेयान रिकेल्टन, डुएन ओलिविएर।

दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत टेस्ट सीरीड शेड्यूल

पहला टेस्ट मैच, 26-30 दिसंबर, सुपरस्पोर्ट पार्क, सेंचुरियन

दूसरा टेस्ट मैच, 03-07 जनवरी, इम्पिरियल वांडरर्स, जोहांसबर्ग

तीसरा टेस्ट मैच, 11-15 जनवरी, सिक्स गन ग्रिल न्यूलैंड्स, केप टाउन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *