बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) के घर में कब क्या हो जाए कोई नहीं जानता है.शो में जबसे अभिजीत बिचुकले , रश्मि देसाई, देवोलीना भट्टाचार्जी, राखी सावंत और रितेश आए हैं, तबसे हंगामा थमने का नाम ही नहीं ले रहा है.

वीकेंड के वार में सलमान खान ने भी अभिजीत की जमकर क्लास लगाई थी. अब लेटेस्ट एपिसोड में राखी सावंत और अभिजीत में जोरदार लड़ाई देखने को मिली. इस प्रोमो में देखा जा सकता है कि अभिजीत बिचुकले राखी से कहते हैं कि यह पति भाड़े पर लेकर आई है. जिस पर राखी सावंत आग बबूला हो जाती है और उनके बाल पकड़कर खींचती हैं.

जिसपर राखी सावंत कहती हैं कि सलमान सर ने कभी रितेश को भाड़े का पति नहीं बोला. राखी यहां नहीं रुकती है, वह बेड पर चढ़कर हंगामा करती है. बाद में बिग बॉस की प्रोपटी भी तोड़ती दिखाई देती हैं. इसके अलावा वह अभिजीत को भाड़े का टट्टू बोलती हैं और तुम्हारी बीवी होगी भाड़े की कहती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *