इटावा बकेवर
स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने वाले हैं, इस अवसर को अमृत महोत्सव समिति अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है, इसमें अमृत महोत्सव के सदस्यों द्वारा गाँव – गाँव और नगर नगर जाकर देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान हुए शहीदों व क्रांतिकारियों की कथाएं जन जन को बताते हैं व आजादी की महत्ता लोगों को समझाते हैं।
इसी क्रम में क्षेत्र की ग्राम पंचायत शेरपुर रसूलपुर के ग्राम शेरपुर में महान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय श्री गुलजारी लाल मिश्रा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उनको याद किया गया व उनके परिवारी जनों अशोक कुमार मिश्रा, जयप्रकाश मिश्रा व शिवकुमार मिश्रा का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।।

 

 

 

 

 इस अवसर पर अमृत महोत्सव समिति के जिलाध्यक्ष व जनता कालेज बकेवर के प्राचार्य प्रोफेसर राजेश त्रिपाठी जी ने कहा कि हमें स्वतंत्रता के सही मूल्यों को समझना होगा, जिन लोगों ने हमारी आजादी के लिए बलिदान दिया उनके विचारों के बारे में हमें जानना चाहिए, वे लोग एक ऐसे भारत का निर्माण करना चाहते थे जिसमें किसी भी प्रकार का भेदभाव न हो व देश के नागरिकों में सामाजिक सद्भाव व प्रेम की भावना बनी रहे। महेवा खण्ड के समाजसेवी नागेश्वर राव चौबे ने वन्दे मातरम के सुन्दर गायन के बाद अपने उद्बोधन में कहा कि विदेशी शक्तियों ने हम पर शासन करके हमारी संस्कृति को नष्ट करने का कार्य किया है, अब हम सबका यह कर्तव्य बनता है कि पुनः अपनी भारतीय संस्कृति व सभ्यता के बारे में स्वयं जाने व लोगों में भी इसका प्रचार प्रसार करें, क्योंकि विश्व में हमारी पहचान सांस्कृतिक रूप से एक समृद्ध देश की है। भारत माता की आरती के बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई। इस अवसर नगर पंचायत अध्यक्ष बकेवर विनोद दोहरे, गजेंद्र सिंह सेंगर, ब्रह्मानंद शर्मा, आकाश तिवारी, राजेन्द्र पाण्डेय, शिवांग त्रिपाठी,अग्निवेश मिश्रा, सुधीर त्रिपाठी, सुधीर शुक्ला, अजीत कुमार सहित क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *