इटावा नगर क्षेत्र में वरिष्ठ भाजपा नेता शरद बाजपेयी ने राशन वितरित किया
इटावा विधानसभा नगर क्षेत्र के चौखर कुआँ प्राथमिक विद्यालय में आँगनबाडी केन्द्र अकालगंज पर वरिष्ठ भाजपा नेता शरद बाजपेयी ने लाभार्थियों को राशन वितरित किया।

इटावा, इटावा विधानसभा नगर क्षेत्र के चौखर कुआँ प्राथमिक विद्यालय में आँगनबाडी केन्द्र अकालगंज पर आयोजित राशन वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जाने माने समाजसेवी सभासद शरद बाजपेयी ने लाभार्थियों को राशन वितरित किया।
भाजपा नेता शरद बाजपेयी ने कहा कि नियमित और संतुलित राशन वितरित कराना सरकार की बड़ी सफलता है आज भी लाभार्थियों को दाल, दलिया, रिफाइंड व चावल वितरित किया है। संतुलित भोजन ही जीवन का आधार है जिससे हम निरोगी रह सकते हैं और कुपोषण से भी बच्चों का बचाव होगा। शरद बाजपेयी ने कहा कि मेरा सभी से निवेदन है कि संतुलित भोजन लें और अपना व अपने बच्चों का स्वास्थ्य और भविष्य सुरक्षित करें।
इस अवसर पर आँगनबाडी कार्यकत्री डिम्पी शंखवार व सहायिका शशिप्रभा सहित लाभार्थी व नगरवासी उपस्थित रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *