जसवंतनगर। भैंसान गांव के एक दंपत्ति द्वारा गांव के ही युवक पर चोरी का इल्जाम लगाने पर पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है।
पूनम पत्नी रामकिशोर जाटव ने बताया कि बीती रात 9.30 बजे गांव का ही एक युवक उसके घर में चोरी करने घुस आया जिसे उसने अपने पति के सहयोग से पकड़ने का दावा किया है। उसने यह भी आरोप लगाया है कि बाद में थाने से घर जाने पर चोरी के आरोपी युवक व उसके परिजनों ने मिलकर मारा पीटा जिससे उसके शरीर में कई जगह चोटें आईं हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त दंपति की शिकायत पर युवक को हिरासत में ले लिया तथा महिला का मेडिकल परीक्षण करवाया है। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार सिंह के मुताबिक मामला संदिग्ध है जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *