बॉलीवुड के रियल ‘He-Man’ यानी धर्मेंद्र अपना 86वां जन्मदिन  मना रहे हैं. फ्रेंड्स, सेलेब्स के साथ फैंस भी धमेंद्र को सोशल मीडिया  पर खूब बधाइयां दे रहे हैं.

बॉलीवुड के हीमैन और सबसे डैशिंग हीरो कहे जाने वाले वेटरन एक्टर धर्मेंद्र का आज जन्मदिन है।इस खास मौके पर उनके परिवार के सदस्यों समेत उनके फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं।

पापा के जन्मदिन उनके दोनों बेटों सनी देओल (Sunny Deol) और बॉबी देओल (Bobby Deol) ने खास बनने की कोशिश की है. दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने पापा को विश किया है. तस्वीरों में बाप-बेटे की बॉन्डिंग आपके चेहरे पर मुस्कान ला देगा.

बॉबी देओल ने लिखा- ‘मेरे पापा द लेजेंड, तहदिल से आपको प्यार और बधाई. मैं खुशनसीब हूं कि मैं आपको बेटा हूं.’ #HappyBirthday . इसके साथ उन्होंने लवली और हार्ट वाली कई इमोजी शेयर की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *