राजस्थान के अलवर से स्कूली छात्राओं के साथ गैंगरेप का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर सरकारी स्कूल की चार छात्राओं ने प्रिंसिपल समेत 9 टीचरों के खिलाफ गैंगरेप और छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है.

गैंगरेप के आरोप लगाने वाली एक छात्रा के पिता ने बताया कि वो ट्रक ड्राइवर है और उसकी पत्नी मूक बधिर है. उसकी बेटी 10वीं क्लास में पढ़ती है. वो काम के चलते कई दिन तक घर से बाहर रहता है.

जब वो कुछ दिन पहले घर आया तो उसे पता चला कि उसकी बेटी स्कूल नहीं जा रही है. फिर उसने अपनी बेटी से स्कूल न जाने की वजह पूछी तो उसने बताया कि प्रिंसिपल और टीचर बीते एक साल से उसके साथ गंदा काम कर रहे हैं.

पुलिस ने जब इस मामले की जांच शुरू की तो तीन छात्राएं और आगे आईं और उन्होंने बताया कि प्रिंसिपल और टीचर ने उनके साथ भी गलत काम किया, साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी. ये छात्राएं छठवीं, चौथी और तीसरी क्लास में पढ़ती हैं. वहीं इस मामले पर स्कूल के प्रिंसिपल का कहना है कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है. यह सब उन्हें फंसाने की साजिश की जा रही है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *