*चोरों ने डूडा कॉलोनी में बोरवेल का ढक्कनचोरी किया*

जसवंतनगर । कस्बे में कोठी केस्थ के समीप बने डूडा कॉलोनी में बोरवेल का ढक्कन चोरी हो जाने के कारण वह खुला पड़ा है तथा दुर्घटना को दावत दे रहा है।

विवरण के अनुसार बुधवार को सुबह के समय लोगों ने बोरवेल को खुला देखा तब पता चला कि किसी ने रात के समय उसका ढक्कन चोरी कर लिया है बताते हैं कि इस तरह लोहे का सामान चोरी कर चोर कबाड़ियों को बेच देते हैं डूडा के अधिकारियों के द्वारा इस बोरवेल को तुरंत बंद कराना चाहिए अन्यथा किसी भी दिन बोरवेल में किसी बच्चे के गिर जाने से कोई बड़ा हादसा हो सकता है। कॉलोनी में रह रहे घनश्याम श्याम सिंह राम अवतार कृष्ण गोपाल सिंह आदि लोगों ने बोरवेल के पाइप को तुरंत बंद कराए जाने की मांग की है इस बोरवेल से किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *