तरुन तिवारी बकेवर

बकेवर इटावा ।
ब्राह्मण समाज महासभा महिला प्रकोष्ठ इटावा की जिला अध्यक्ष अर्चना त्रिपाठी के नेतृत्व में लखना स्थित राधा कृष्ण मंदिर पर हरियाली तीज का विशेष महिला संगीत व भगवान शिव पार्वती पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कई महिलाओं ने महिला संगीत में प्रतिभाग किया तथा भगवान शिव पार्वतीऔर भगवान राधा कृष्ण की पूजा अर्चना की । जिलाध्यक्ष अर्चना त्रिपाठी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि श्रावण मास पूरी तरह भगवान शिव और पार्वती को समर्पित है आज के दिन पुराणो के मतानुसार हरियाली तीज के दिन ही भगवान शिव और पार्वती जी का मिलन हुआ था हरियाली तीज व्रत रखने से स्त्रियों को सोभाग्य धन पुत्र की प्राप्ति होती है प्रदेश उपाध्यक्ष अनीता शर्मा ने भी आज के दिन को बहुत ही महत्वपूर्ण बताया उन्होंने भगवान शिव और पार्वती के पूजन को करने से सभी तरह की व्याधियों दूर होतीं हैं। कार्यक्रम में 51 महिलाओं को पूजन श्रृंगार सामग्री का वितरण भी किया गया।कार्यक्रम में पदमा त्रिपाठी ,प्रीति दुबे, अनीता शर्मा ,ममता शर्मा, जया तिवारी, रुचि पांडे ,कल्पना दीक्षित ,गीता चतुर्वेदी ,सुनीता शर्मा ,वंदना शुक्ला, सीमा शुक्ला, नीलम शुक्ला, नीरज दुबे ,गीता त्रिपाठी ,रजनी त्रिपाठी ,नीलम सहित कई महिलाओं ने प्रतिभाग किया।फोटो

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *