औरैया,आज्ञात चोरो ने लाखों रुपए के जेबरात किए पार

थाना क्षेत्र के गांव सल्लाहपुर की घटना

फफूंद औरैया थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात्रि आज्ञात चोरो ने एक घर मे जीने के रास्ते से घुसकर सेफ का ताला तोड़कर उसमे रखे लाखो रुपये के जेवरात पार कर दिए। सुबह गृह स्वामी के जागने पर चोरी का पता चला गृह स्वामी ने आज्ञात चोरो के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है
थाना क्षेत्र के गांव सल्लाहपुर निवासी अर्जुन सिह यादव पुत्र राम गोपाल यादव ने बताया कि गुरुवार की रात्रि में खाना खा करके बहार के कमरे में सो गये थे। तथा हमारे स्वजन भी हमारे पास ही सो रहे थे। तभी रात्रि में किसी समय आज्ञात चोर जीने के रास्ते से घर मे घुस आए और घर के कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखी सेफ का ताला तोड़कर के एक सेने की चेन, दो अंगूठी, चार जोड़ी चांदी की पायल, एक हार चोरी करके भाग गये। सुबह बहु रीना देवी जब कमरे की तरफ गई तो घटना की जानकारी हुई। घटना की सूचना गृह स्वामी ने पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
इस सम्बंध में थानाध्यक्ष जितेंद्र सिह ने बताया कि मामले की जांच की जारही है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *