“गगन यादव बने पिस्टल शूटिंग के रिनोन्ड शूटर”।

64वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में जिला इटावा के गगन यादव ने प्रतिभाग किया,जो की विश्वस्तरीय करणी सिंह शूटिंग रेंज नई दिल्ली में 18नवंबर से 6 दिसंबर तक सम्पन्न हुई।
गगन यादव प्री नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में चयनित होकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता तक पहुंचे थे।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गगन ने “विशिष्ट शूटर”(रिनोन्ड शूटर)का प्रमाणपत्र प्राप्त किया।
गगन यादव बैंक ऑफ बड़ौदा इटावा शाखा में कार्यरत हैं एवम बैंक यूनियन के संयुक्त प्रदेश सचिव है।
अतुल यादव ने वार्ता में बताया कि भैया ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया,अब राष्ट्रीय स्तर की आगामी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगें एवम जिले का नाम रोशन करेंगें।
बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक आशीष अग्रवाल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हमारी बैंक का नाम रोशन किया है।
अंतराष्ट्रीय निशानेबाज चंद्र मोहन तिवारी,राहुल वर्मा,अमन यादव,सोनी यादव,सतेंद्र यादव,शशि सुमन,विशाल,अभिषेक आदि बैंक साथियों,जिले के गणमान्य व्यक्तियों एवम ग्राहकों ने फोन करके शुभकामनाएं दीं।
गगन यादव ने सभी के स्नेह और आशीर्वाद के लिए अपना धन्यवाद व्यक्त किया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *