कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) आज सात जन्मों के लिए एक दूसरे के हो चुके हैं.दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर कर फैंस को गदगद कर दिया है. विक्की और कैटरीना की शादी की तस्वीरें देखने के लिए उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.

कैटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल शादी के बंधन में बंध चुके हैं. दोनों ने आज अग्नि को साक्षी मान कर 7 फेरे लिए. विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी काफी शाही अंदाज से राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा में हुई. वहीं, थोड़ी देर पहले ही दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें भी शेयर की हैं.

इस जोड़ी ने अपनी शादी की तैयार‍ियां यूं तो काफी सीक्रेट रखीं लेकिन वर माला डालते हुए इस जोड़ी की एक तस्‍वीर लीक हो गई है. जब से कैटरीना कैफ और विक्की कौशल  की शादी की खबरें सामने आईं, तब से ही उनकी लव स्टोरी के बारे में लोग जानने के लिए इच्छुक थे,उन्होंने कैटरीना को नेशनल टेलीविजन पर यह कहते हुए प्रपोज किया था, ‘तुम उनके जैसा लड़का क्यों नहीं ढूंढकर शादी कर लेती हो.’ इसी अवॉर्ड फंक्शन के बाद से दोनों के अफेयर के चर्चे शुरू हो गए थे.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *