बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा कैटरीना कैफ और विक्की कौशल आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी हो गए हैं। 9 दिसम्बर को राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित सिक्स सेंसेज फोर्ट में दोनों ने सात फेरे लिए।

 कैट जहां रेड कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखी। तो दूसरी तरफ ब्लू डायमंड अंगूठी और मंगलसूत्र ने सबका ध्यान खींचा।अदाकारा कैटरीना कैफ की ब्राइडल फोटोज सामने आते ही हमारी नजर एक्ट्रेस की अंगूठी पर टिक गई। कैटरीना कैफ को विक्की कौशल ने बड़ी सी प्लेटिनम डायमंड रिंग पहनाई थी। इस अंगूठी की कीमत 7.4 लाख रुपये बताई जा रही है।

जिसमें उनका लुक बेहद खूबसूरत लग रहा था। एक्ट्रेस ने सब्यसाची की ही जूलरी कैरी की थी। कैटरीना कैफ का मंगलसूत्र काले मोतियों, गोल्ड और डायमंड से बना हुआ है।

कैटरीना के लहंगे को सब्यसाची हेरिटेज ज्वैलरी के हाथ से बने मोतियों और 22 कैरेट सोने, बिना कटे हीरों के बेस्पेक ब्राइडल ज्वैलरी के साथ पेयर किया गया है। वहीं, विक्की कौशल आइवरी प्रिंटेड शेरवानी में बेहद हैंडसम लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *