लुधियाना में शुक्रवार को दो बाइकों पर सवार छह लुटेरों ने सुबह करीब साढ़े आठ बजे आरके रोड पर स्थित शिवा होजरी फैक्टरी मालिक को रॉड मार कर उनसे साढ़े नौ लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया।

आरोपी इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए लेकिन फैक्टरी मालिक का ड्राइवर गाड़ी से बाहर भी नहीं निकला। आरोपियों के जाने के बाद ड्राइवर गाड़ी से बाहर निकला। घटना की सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
 वह गाड़ी से उतर कर फैक्टरी के अंदर जाने लगे तो बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों में से एक युवक उतरा और सीधे रॉड से उन पर हमला कर दिया। इतने में दूसरी बाइक पर तीन लुटेरे उन्हें पीटने के लिए आगे आए ही थे कि एक लुटेरा पैसों से भरा बैग लूट कर फरार भी हो गया।

राधे मोहन थापर कार में फैक्टरी पहुंचे थे। फुटेज में दिख रहा है कि उनके पास काम करने वाला नौकर कार में से खाना और अन्य बैग उतार रहा था। रुपयों से भरा बैग राधे मोहन के हाथ में था। लुटेरों ने राधे मोहन पर जबरदस्त तरीके से अटैक किया, लेकिन साइड में लगी राधे मोहन की गाड़ी में बैठा उनका ड्राइवर सारी वारदात देख रहा था, उसने बाहर निकलने की हिम्मत नहीं दिखाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *