एक्ट्रेस कैटरीना कपूर और विक्की कौशल  शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने राजस्थान के सवाई माधोपुर के बरवाड़ा फोर्ट में सात फेरे लिए। कपल की शादी काफी सीक्रेट रखी गई थी।

कैटरीना और विक्की की शादी में परिवार और कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए। कपल ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। अब कैटरीना और विक्की की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आईं हैं, जो खूब पसंद की जा रही हैं।

आप सभी जानते ही होंगे दोनों ने शादी की फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर कर फैंस को गुड न्यूज दी थी और अब दोनों ने यानी विक्की और कैटरीना ने हल्दी की फोटोज शेयर की हैं जो फैंस के दिलों को छू रहीं हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए दोनों ने एक ही कैप्शन लिखा है। आप देख सकते हैं इस प्यारे से कपल ने कैप्शन में लिखा है, ‘शुक्र, सब्र और खुशी।’

आप देख सकते हैं हल्दी सेरेमनी के दोनों के फोटोज काफी उम्दा है। दोनों इसमें बड़े प्यारे दिख रहे हैं। दोनों का अंदाज प्यारा है और दोनों का लुक भी बड़ा प्यारा है। आप देख सकते हैं दोनों एक्टर्स के चेहरे पर शादी की खुशी साफ नजर आ रही हैं।

तस्वीरों में कैटरीना व्हाइट लहंगे में नजर आ रही है। वहीं विक्की ने गले में पिंक दुपट्टा पहना हुआ है। कैटरीना ने विक्की के गालों पर हल्दी लगाती हुई दिखाई दे रही है। एक्ट्रेस के हाथों पर मेंहदी लगी हुई है जो बेहद प्यारी लग रही है। दोनों काफी खुश नजर आ रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *