जसवंतनगर/इटावा। बसपा की 17 दिसंबर को औरैया में प्रस्तावित रैली में पार्टी कार्यकर्ताओं से पहुंचने की अपील की गई। इस दौरान कुछ लोगों ने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की।
सिसहाट गांव में अंबेडकर पार्क पर आयोजित एक बैठक के दौरान बसपा जिलाध्यक्ष शीलू दोहरे ने कहा कि पार्टी 2022 का विधानसभा चुनाव दमदारी से लड़ेगी और मायावती फिर से मुख्यमंत्री बनेंगीं। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता वरुण जाटव समेत करीब दर्जन भर लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सुघर सिंह बौद्ध ने की तथा कानपुर मंडल सेक्टर प्रभारी विनोद जाटव ने भी संबोधित किया।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष मनोज उपाध्याय, जिला सचिव मोहम्मद हाशिम खान, अरविंद जाटव, दिलीप पेंटर, कुलदीप जाटव, रामसेवक यादव, जितेंद्र कुमार, कृपाराम, दिनेश कुमार, अरुण प्रताप सिंह, दलबीर सिंह, शुभम, रुद्र प्रताप सिंह इत्यादि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *