Sunday , October 20 2024

औरैया,300 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह

औरैया,300 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह

*कृषि राज्य मंत्री एवं जिलाधिकारी ने नव दंपति को दिया शुभाशीष*

ए, के, सिंह संवाददाता
औरैया समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित माननीय मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शनिवार को चौधरी विश्वभर सिंह भारतीय विद्यालय औरैया परिसर में 300 जोड़ों का सामूहिक विवाह पूरे विधि विधान से सम्पन्न हुआ। इसमें 292 जोड़ो का हिन्दू रीति रिवाज और 8 जोड़ो का मुस्लिम रीति-रिवाज से विवाह सम्पन्न हुआ। पूरा कार्यक्रम माननीय कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि व भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा , जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में प्रत्येक जोड़े को एक टंकी, एक थाली, एक ट्रॉली, एक बैग, एक डिनर सेट, एक कुकर, एक साड़ी, एक सेट पायल व बिछिया दी गई।
स्थानीय चौधरी विशंभर सिंह भारतीय विद्यालय में शनिवार को सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर वर व कन्या पक्ष के परिजन व अन्य लोग शामिल हुए सामूहिक विवाह के दौरान 300 जोड़ों का शादी समारोह संपन्न हुआ। जिनमें से 292 जोड़ों का हिंदू रीति रिवाज के अनुसार मौजूद आचार्यों ने वैदिक मंत्रोंच्चारण के साथ विवाह की रस्में पूरी कराई। इसके अलावा 8 जोड़ों का निकाह कारी आरिफ रहमानी शहर काजी औरैया ने मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार निकाह कराया। कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत सीडीओ अनिल कुमार व जिलाधिकारी अभिषेक कुमार वर्मा ने नव दंपति को आशीष प्रदान किया। सामूहिक शादी समारोह के दौरान लोगों की भारी भीड़ उमड़ी जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती रही। 2 गज दूरी मास्क जरूरी का पालन नहीं हुआ। शादी समारोह के दौरान आए हुए लोगों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। शादी समारोह के दौरान पुलिस व्यवस्था चाक-चौबंद रही।