भोजपुरी सिनेमा के फैंस सिर्फ अब बिहार यूपी वाले ही नहीं हैं, बल्कि दुनियाभर में भोजपुरी के गाने बड़े ही चाव के साथ सुने जाते हैं। हाल ही में एक्टर और सिंगर पवन सिंह और अक्षरा सिंह का गाना तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस गाने में दोनों न सिर्फ रोमांस करते दिख रहे हैं बल्कि अपने धमाकेदार डांस से फैंस का दिल जीत लिया है। इतना ही नहीं असल जिंदगी में भी ये जोड़ी एक दूसरे को लंबे समय तक डेट कर चुकी हैं।

पवन सिंह और अक्षरा सिंह की सुपरहिट भोजपुरी फिल्म ‘तबादला’ का गाना ‘ऐ धानी धन लूट जाए दा’ एक बार फिर से वायरल हो रहा है। गाने में पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी बर्फीली वादियों में हॉट डांस करते दिख रहे है।

फिल्म का ये गाना सिंगर छोटे बाबा ने भोजपुरी गायिका अल्का झा के साथ गाया है। इसे अब तक यूट्यूब पर भी ये 5 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *