राजस्थान की राजधानी जयपुर में कांग्रेस ने आज महंगाई हटाओ महारैली का आयोजन किया. इस रैली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने इसे झूठ और लूट की सरकार बताया.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, ” केंद्र की गलत नीतियों की वजह से आज देश संकट में है. महंगाई से लोगों का जीन मुश्किल हो गया है. गैस और तेल के दाम आसमान छू रहे हैं.”

अपने भाषण के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा, “केंद्र को किसानों की कोई चिंता नहीं. प्रधानमंत्री मोदी विदेश घूमने में व्यस्त हैं. प्रधानमंत्री जनता को गुमराह करते हैं. कांग्रेस ने जो इतने सालों में बनाया है केंद्र सरकार उसे बेच रही है.”

ये सोनिया जी की लड़ाई है, मेरे भाई राहुल गांधी की लड़ाई है. साथ ही ये हर कांग्रेस नेता की लड़ाई है और इस प्रयास में आपके साथ हैं. हम आपके साथ है और आपकी लड़ाई हम लड़ते रहेंगे.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *