इटावा राष्ट्रीय लोक अदालत में 6487 वादों का निस्तारण किया गया*

*इटावा* उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश उमेश चन्द्र शर्मा की अध्यक्षता एवं कुशल निर्देशन में नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत राम प्रताप सिंह राणा विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जसवीर सिंह यादव तथा जनपद के समस्त अधिकारीगण के सतत प्रयास से जनपद न्यायालय प्रांगण इटावा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश उमेश चन्द्र शर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।* मा.जनपद न्यायाधीश द्वारा न्यायाायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण,वादकारीगण एवं प्रशासनिक अधिकारीगण को अधिक से अधिक मुकदमें सुलह समझौते द्वारा लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित कराने का आह्वान किया गया।
*इस अवसर पर* प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय विष्णु कुमार शर्मा,अपर जनपद न्यायाधीश राम मिलन सिंह, जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री देवेन्द्र पाल तथा सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष संजय दुबे उर्फ पप्पन सहित अन्य न्यायिक अधिकारीगण तथा वरिष्ठ अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
*लोक अदालत में सकल रूप से 6487 वादों का निस्तारण किया गया* जिसमें से मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति के 62 वादों में रू. 41765000/- प्रतिकर के रूप में पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति अधिकरण देवेन्द्र सिंह द्वितीय द्वारा निर्धारित किये गये।फौजदारी के 2178 वादों का निस्तारण करते हुए रू. 511740/- रू.का अर्थदण्ड वसूल किया गया।प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय विष्णु कुमार शर्मा तथा अतिरिक्त परिवार न्यायाधीश रेनू सिंह द्वारा संयुक्त रूप से 23 वैवाहिक प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकारण जसवीर सिंह यादव ने बताया* कि न्यायिक अधिकारीगण के अतिरिक्त विभिन्न विभागों व बैंकों से संबंधित प्री लिटिगेशन के  4468 वाद निस्तारित किये गये। जिनमें रू.57726924/- वसूल किये गये।प्री लिटिगेशन तथा लम्बित वादों का निस्तारण करते हुए सकल रूप से 100515223/- रू.धनराशि के मामले निस्तारित किये गये।राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायिक अधिकारीगण,प्रशासनिक अधिकारीगण,अधिवक्तागण सहित काफी संख्या में वादकारीगण उपस्थित रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *