पंकज शाक्य

दन्नाहार/मैनपुरी- थाना क्षेत्र के गांव टिंडौली में जांच करने गई पुलिस टीम पर गांव के ही कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमले की सूचना पर गांव में अतिरिक पुलिस बल के पहुंचते ही हमलावर भागने लगे। जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर पांच को दबोच लिया और एक भागने में सफल हो गया। बताया गया है कि भागा हुआ आरोपी पीएसी में जवान है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना पर तैनात उपनिरीक्षक ने दिनांक 12 अगस्त को थाना पर तहरीर देते हुए बताया कि वह हेड कांस्टेबल प्रहलाद सिंह और कांस्टेबल कृष्णकांत के साथ गांव टिंडौली निवासी राजवीर सिंह पुत्र अतरसिंह द्वारा आईजीआरएस पर की गई शिकायत संख्या 20014821003721 की जांच करने गए थे। तभी जांच के दौरान गांव निवासी गिरीश पुत्र विहारीलाल, आदित्य उर्फ रेशू पुत्र गिरीश, अजीत पुत्र अशोक, कृष्णकांत उर्फ चेतन पुत्र विनोद, शिवकांत उर्फ भोला पुत्र विनोद और कमलकांत उर्फ वेतन पुत्र विनोद आए और गाली गलौज करने लगे। हम पुलिस वालों ने काफी समझाया लेकिन नही माने और उग्र होकर पुलिसटीम पर हमला कर दिया। वहीं hamal के दौरान सरकारी कार्य में बाधा डाला। गांव के कुछ लोगों ने आकर बचाया और फोन कर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया। वहीं अतिरिक्त पुलिस बल के पहुंचते ही हमलावर भागने लगे। जिन्हें घेराबंदी कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक आरोपी भागने में कामयाब हो गया।
थाना प्रभारी सुरेश चंद्र शर्मा ने बताया कि भागा हुआ आरोपी कृष्णकांत उर्फ चेतन पीएसी में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। जिसके बारे में आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *