स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत मथुरा के होली गेट व जुबली पार्क में शुरू हुई वाई फाई नेट सेवा

मथुरा। स्मार्ट सिटी योजना के अन्तर्गत रविवार को मथुरा नगर के होली गेट चौराहा एवं जुबली पार्क पर फ्री वाईफाई नेट सेवा का उदघाटन महापौर डॉ मुकेश आर्य बन्धु द्वारा किया गया। इस दौरान शिला पट्टिका पर मनोनीत पार्षदों ने अपने नाम अंकित न होने पर आपत्ति जताई है। इसके अतिरिक्त होली गेट पर 50 फ़ीट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज की शिलान्यास पट्टिका का भी अनावरण किया गया। बहुत जल्दी यहाँ संभवत : गणतंत्र दिवस से पूर्व ही राष्ट्रीय ध्वज लहरना प्रारम्भ हो जायेगा।

इस अवसर पर महापौर द्वारा बताया गया कि प्रमुख चौराहा होलीगेट चौक एवं जुबली पार्क में प्रतिदिन हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिकों का आवागमन बना रहता है, श्रद्धालुओं को भी नेटवर्क न आने से परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर निगम द्वारा स्थापित किए गए फ्री वाईफाई से सभी को बहुत सहूलियत मिलेगी।

नगर आयुक्त अनुनय झा द्वारा बताया गया कि प्रथम चरण में वृंदावन में प्रेम मंदिर एवं विद्यापीठ चौराहे पर फ्री वाईफाई का उदघाटन के पश्चात अब द्वितीय चरण में आज होली गेट चौक एवं जुबली पार्क पर फ्री इंटरनेट सेवा का उद्घाटन हुआ है। बहुत जल्द ही नगर निगम क्षेत्रांतर्गत अन्य स्थानों पर भी फ्री वाईफाई की सुविधा लोगों को उपलब्ध करायी जायेगी। एक मोबाइल फोन नम्बर से 24 घण्टे में 30 मिनट तक फ्री वाईफाई की सुविधा का लाभ लिया जा सकता है। वाईफाई से एक बार मे कुल 150 मोबाइल फोन जुड़ सकेंगे। शिलालेख पूजन के समय पार्षद रामदास चतुर्वेदी राजेंद्र पटेल भाजपा नेता सरदार राजेंद्र सिंह होरा आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट /- प्रताप सिंह

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *