मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह आयोजन में वर वधु को भेट की साड़ी व बेडशीट

मथुरा। शनिवार को बीएसए इंजी कॉलेज में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत गरीब 86 कन्याओं का सामूहिक विवाह कार्यक्रम में स्ट्रेंजर फ्रेंड्स हैल्पिंग हैंड्स सोसाइटी ने अपनी भागीदारी निभाते हुए कन्यादान के रूप में वर वधु को साड़ी एवं बेडशीट भेंट की। संस्था के वरिष्ठ सदस्य पीयूष बंसल ने आयोजन पर मथुरा वृंदावन नगर निगम की तारीफ की।
सामूहिक विवाह आयोजन पर संस्था के अध्यक्ष जे पी बंसल ने कहा कि प्रदेश सरकार का यह निर्णय वास्तव में प्रशसंनीय है। दिशा इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर शिखा अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार गरीबी के कारण अपनी बेटी का हाथ पीला न कर पाने वाले परिवारों का सपना पूरा कर रही है। दिशा इंस्टीट्यूट ऐसी गरीब महिलायों को मुफ्त में सिलाई का प्रशिक्षण देता है साथ ही आत्मनिर्भर बनाने की और अग्रसर करता है। आयोजन में अंकिता शर्मा राजन गुप्ता वर्णिका अरोड़ा ममता बंसल निशांत ठाकुर भारत अग्रवाल राहुल यादव तुषार बंसल विक्रम अग्रवाल राघव रेखा हिमांशु आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट /- प्रताप सिंह

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *