कूड़े के ढेर में मिला महिला का शव,इलाके में सनसनी, हत्या कर शव को फेंकने की आशंका

मेरठ में कूड़े के ढेर में एक महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। करीब 35 साल उम्र की इस महिला के शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ना तो हत्यारों का पता लगा पाई है ना ही हत्या की वजह का अब तक पता चल सका है।

मामला मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के अंजुम पैलेस इलाके का है। जहां कूड़े के ढेर में एक सड़ी-गली लाश मिलने से हड़कंप मच गया ।आसपास के इलाके में लाश से बदबू फैलने से सनसनी फैल गई। जिसके बाद लोगों ने खुद ही कूड़े के ढेर से लाश को निकालने की कोशिश की। घंटों तक पुलिस के ना पहुंचने से लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली। वहीं पुलिस ने बाद में लाश को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया।
काफी कोशिशों के बाद भी पुलिस अब तक लाश की शिनाख्त नहीं कर सकी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक महिला की उम्र करीब 35 वर्ष के आसपास रही होगी। जिसमें पीला सूट पहना हुआ है। इस महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई। कौन इसकी मौत की जिम्मेदार हैं। ऐसे तमाम सवाल अभी पुलिस के लिए एक पहेली बने हुए हैं।

बाइट -विनीत भटनागर,एसपी सिटी

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *