श्रीनगर के रंगरेथ इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। इलाके में कुछ और आतंकियों के अभी भी छिपे होने की जानकारी मिल रही है।

सुरक्षा बलों को सूचना मिली की श्रीनगर के रंगरेथ में आतंकियों की मौजूदगी है।इस सूचना पर सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया।
जब लगातार फायरिंग जारी रही तो सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की इसमें दो दहशतगर्द मारे गए। अभी उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के नवनियुक्त आतंकी को सुरक्षा बलों ने मार गिराया।
 पुलिस ने बताया कि बारागाम निवासी समीर दो नवंबर को आतंकी संगठन में शामिल हुआ था। उसे सी कैटेगरी में रखा गया था। शोपियां में लश्कर-ए-ताइबा के तीन आतंकियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया था। इनके पास से एक एके 47 राइफल व दो पिस्तौल बरामद किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *