चंडीगढ़ की हरनाज संधू मिस यूनिवर्स बन गई हैं। हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स के लिए जाने से पहले कहा था कि मैं विश्व स्तर पर तिरंगा लहराना चाहती हूं।

मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के लिए पूरी मेहनत कर रही हूं। हरनाज ने बताया कि अभी तक उनकी सफलता में उनकी मां का काफी सहयोग रहा है।
कई बार हालात ऐसे हो जाते हैं कि हम खुद की काबिलियत पर ही शक करने लगते हैं। यही हमारी सफलता में सबसे बड़ा रोड़ा बनता है।शुरुआत में मैं भी अपने शरीर और कम वजन को लेकर बहुत तनाव महसूस करती थी।21 वर्षीय हरनाज संधू मॉडलिंग के साथ तैराकी, घुड़सवारी, अभिनय और नृत्य में भी रुचि रखती हैं। हरनाज फिलहाल लोक प्रशासन में परास्नातक कर रही है।

इसलिए भविष्य में कभी मौका मिला तो वे फिल्मों में जरूर काम करना चाहेंगी। एक पंजाबी लड़की होने और अपनी जड़ों के प्रति सच्चे रहते वह पॉलीवुड से डेब्यू कर चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *