पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) के भाई डॉक्टर मनोहर सिंह की वजह से कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती नज़र आ रही हैं. मनोहर सिंह ने पंजाब की बस्सी पठाना सीट से दावेदारी पेश की है.

मनोहर सिंह ने बस्सी पठाना में एक रैली में हिस्सा लिया और वहां से कांग्रेस के मौजूदा विधायक गुरप्रीत सिंह पर जमकर हमला बोला. मनोहर सिंह का आरोप है कि गुरप्रीत सिंह ने अपने वादों को पूरा नहीं किया है.

मनोहर सिंह ने पुलिस अधिकारियों पर भी विधायक गुरप्रीत सिंह के साथ मिले होने के आरोप लगाए. उन्होंने कहा, ”गुरप्रीत सिंह के कहने पर पुलिस अधिकारी मेरे समर्थकों को रोकने की कोशिश कर रहे हैं.

कांग्रेस पार्टी की ओर से हालांकि अभी तक मनोहर सिंह की बस्सी पठाना से दावेदारी पेश करने पर कुछ नहीं कहा गया है. प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी जल्द ही इस मामले में कोई प्रतिक्रिया दे सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *