भारतीय टीम (Team India) आगामी 15 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका (SA) दौरे पर रवाना हो जाएगी. दोनों टीमों के बीच 26 दिसंबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होगा.

अफ्रीकी दौरे पर टीम इंडिया के सामने सीरीज जीतने की कड़ी चुनौती होगी. कुछ दिनों पहले बीसीसीआई (BCCI) ने दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टेस्ट टीम का ऐलान किया था.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सभी खिलाड़ियों को 12 दिसंबर को मुंबई के एक होटल में इकट्ठा किया गया और क्वारंटीन में भेज दिया. भारतीय टीम टेस्ट सीरीज के लिए आगामी 15 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो जाएगी.

भारतीय टीम के दक्षिण अफ्रीका दौरे का शेड्यूल पिछले दिनों जारी किया गया था. इसके मुताबिक भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 26 दिसंबर से सेंचुरियन में खेला जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *