इटावा एसएसपी ने किया बाजार में भ्रमण

*इटावा- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसपी ग्रामीण,नवागत सीओ सिटी, सीओ जसवन्तनगर,कोतवाली प्रभारी ने उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित,जिला महामंत्री आकाशदीप जैन बेटू के साथ किया शहर के मुख्य बाजारों पर फ्लैग मार्च।*

*पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों को किया आगाह कल से सड़कों पर अतिक्रमण न करे,क्योंकि कल से कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।आईपीसी की धारा के तहत किया जाएगा चालान।*

*शासन के निर्देशानुसार चलाया जाएगा अतिक्रमण मुक्त कराने का पूरे जनपद में अभियान।*

*व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित एवं जिला महामंत्री आकाशदीप जैन बेटू ने सभी दुकानदारों से की अपील अनावश्यक अतिक्रमण न करें, अपना सामान दुकानों में रखें सड़कों पर सामान रखने से बचें।*

*व्यापार मण्डल दुकानदारों के साथ है दुकानदार भी अतिक्रमण मुक्त करने में प्रशासन का सहयोग करे

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *