*307के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

जसवंतनगर। कटहरी गांव में एक माह पहले हुए विवाद में हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं रिपोर्ट दर्ज हुई थी।उक्त घटना में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने मुखविर की सूचना पर किया गिरफ्तार।

विदित हो कि पिछले महीने 18 नवंबर को हुए विवाद के दौरान को गोली मारकर घायल कर देने के साथ मारपीट करने के आरोप लगाते हुए थाना कोतवाली जसवंतनगर में नगला उदय सिंह के पांच लोगों के खिलाफ आइपीसी की धारा147,148,149,307,323,504जैसी संगीन धाराओं में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।उक्त घटना में नामजद आरोपी 61वर्षीय बल्लन उर्फ हरिश्चंद्र पुत्र थान सिंह नगला उदय सिंह के रहने वाले को मुखविर की सूचना पर उपनिरीक्षक अतवीर सिंह चौहान ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

फोटो:-307का आरोपी बल्लन

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *