Saturday , October 19 2024

इटावा जिलाधिकारी ने रेडक्रॉस सोसायटी की कार्यकारिणी भंग की *

*रेडक्रॉस सोसायटी की कार्यकारिणी भंग*

*फर्जी तरीके से किया था के.के.सक्सेना ने निर्वाचन: डीएम*

*जांच में पाई गई कई अनिमताये :डीएम*

इटावा। पिछले काफी समय से विवादित चल रही *इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी इटावा शाखा को जिलाधिकारी अध्यक्ष रेडक्रॉस सोसाइटी श्रुति सिंह ने तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।* जिलाधिकारी ने तीन पेज के आदेश में कहा है *तथाकथित चेयरमैन के के सक्सेना ने रेडक्रॉस सोसायटी के संविधान को दर किनार करके असंवैधानिक रूप से निर्वाचन कर स्वयं एवं अपने साथियों के साथ कब्जा कर रखा था।* जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट उपाध्यक्ष रेडक्रॉस से कराई जांच में चेयरमैन सक्सेना द्रारा किया गया निर्वाचन अवैध पाया गया है। के के सक्सेना नियम विपरीत रेडक्रॉस की गतिविधियां चला रहे थे। जिलाधिकारी ने आजीवन सदस्यों द्रारा दिये गये प्राथना पत्र को संज्ञान में लेकर जांच कराई जिसमे कई अनिमताये पाई गई है।