राजधानी देहरादून स्थित दून विश्वविद्यालय में बुधवार को द्वितीय दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल ले जनरल गुरमीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

इस दौरान हंस फाउंडेशन की प्रणेता माता मंगला को डी लिट की मानद उपाधि प्रदान की। महंत देवेंद्र दास को भी डी लिट की मानद उपाधि प्रदान की गई। एसजीआरआर विवि के कुलपति डा. उदय सिंह रावत ने प्रतिनिधि के तौर पर उपाधि प्राप्त की।

समारोह में दून विश्विद्यालय के 2017, 2018, 2019, 2020, 2021 बैच के छात्रों को उपाधि प्रदान की गई। वहीं 2017, 2018, 2019, 2020 बैच के स्वर्ण पदक विजेताओं को डिग्री प्रदान की गई।

इस वर्ष का दीक्षांत समारोह सशक्त नारी, सशक्त राष्ट्र थीम पर चल रहा है। हंस फाउंडेशन की प्रणेता माता मंगला ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हम भारतीय देवियों की पूजा कर करती हैं।

सतपुली के अस्पताल में देश के अलग-अलग हिस्सों से सुपरस्पेशलिस्ट डॉक्टर ला रहे हैं। गर्भवती महिलाओं को बेहतर उपचार व सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *