उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक विवाहिता से दुष्कर्म, फिर सुलह और सुलह के बाद दोबारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पीड़िता को प्रेम जाल में फंसाकर मामले में सुलह करा ली फिर दोबारा दुष्कर्म किया।

यहां एक गांव में सप्ताहभर पहले बेहोश मिली 30 वर्षीय विवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। घरवालों ने गांव के ही एक युवक पर विवाहिता से दुष्कर्म कर जहर खिलाने का आरोप लगाया है।

महिला मायके आई थी। घरवालों के अनुसार गांव के ही एक युवक ने उसको प्रेमजाल में फंसा लिया था। आरोपी युवक ने महिला को गांव के बाहर मिलने के लिए बुलाया था। आरोप है कि पीड़िता से शादी से पहले इसी युवक ने दुष्कर्म किया था।

तब तहरीर के आधार पर केस दर्ज हुआ था। आरोपी गिरफ्तार भी हुआ था। बाद में युवती की शादी हो गई। शादी के बाद युवती अपने मायके चली आई। इस दौरान जेल से छूटे आरोपी युवक ने मुकदमें में सुलह कर लिया। इस दौरान विवाहिता का प्रेम संबंध आरोपी युवक से हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *