आगरा की खेरागढ़ विधानसभा सीट से दो बार बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से विधायक रहे भगवान सिंह कुशवाह अब भाजपाई हो गए हैं। लखनऊ में बुधवार को भगवान सिंह कुशवाह ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने पूर्व विधायक भगवान सिंह को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान उनके साथ सैकड़ों समर्थकों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने पूर्व विधायक भगवान सिंह कुशवाह को पार्टी से कुछ वर्ष पूर्व निष्कासित कर दिया था। राजबब्बर ने भगवान सिंह को कांग्रेस में शामिल कराया था। अब हाथ का साथ छोड़ कर कमल थाम लिया है।
 साल 2012 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से बहुजन समाज पार्टी के भगवान सिंह कुशवाह चुनाव जीतकर विधायक बने थे। उन्होंने समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रानी पक्षालिका सिंह को चुनाव में मात दी थी। इस चुनाव में बसपा के भगवान सिंह को 69,533 वोट मिले थे, जबकि समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रानी पक्षालिका सिंह को 62,427 वोट मिले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *