पंकज शाक्य
किशनी/मैनपुरी – यूपी में विधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा लोंगो को आपस मे लड़ने का काम करवा सकती है। भाजपा से सभी सचेत रहे आने बाले विधान सभा चुनाव में जनता भाजपा को बुरी तरह हराकर अखिलेश यादव के नेतृव में फिर से कमान देगी। सपा की सरकार बनते ही पूरे जिले का विशेष कार्य जो रुका पड़ा है, जिसे तेजी से कराया जायेगा। उक्त विचार पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव ने ग्राम कछपुरा महोली में चल रही बुद्ध कथा में भाग लेकर लोंगो को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि योगी सरकार हिन्दू और मुसलमान को आपस मे लड़ाकर बांट देती है। जब कहीं लाभ की बात आती है। तब हम दलित और पिछड़े बना दिये जाते है। सपा सरकार में संकिसा में बहुत विकास कार्य हुआ। बुद्ध भगवान का प्रचार प्रसार आज पूरी दुनिया मे हो रहा है। सभी को तथागत गौतम बुद्ध भगवान की जीवनशैली के बारे में जानकारी करके उनके आचरण पर चलना चाहिए। आगामी विधानसभा चुनाव में सपा प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। जिले में भाजपा का सफाया होगा क्यो की यहां पर भाजपा ने कोई नया कार्य नही कराया। आज भी जिले में किसान पानी के लिए परेशान है। बिजली कट रही है, सड़के गड्डो से पटी पड़ी है और भाजपाई अपना विकास करने में लगे है। इससे पूर्व सांसद ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर माला पहनाकर ब फीता काटकर कथा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य विपिनराज यादव ग्राम प्रधान बलराज यादव ब आयोजको ने पूर्व सांसद का 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर इंजी रामपाल यादव, जगराम यादव, सपा नगर अध्यक्ष डैनी यादव, नरेंद्र यादव, हरेंद्र यादव, नरेंद्र, संगम, रामबाबू सविता, बृजेन्द्र यादव, आलोक यादव, जगदीश यादव लालता प्रसाद शर्मा, धर्मेन्द्र यादव बाबा अभिलाख यादव संतराम यादब मनोज यादव, मुकेश यादव, मुकुल यादव, सिंपी यादव, लालू यादव, विनोद यादव,ओमवीर शाक्य, जबर सिंह शाक्य, छबीले यादव, श्रीचन्द्र दिवाकर आदि मोजूद रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *